फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की के सात फेरे लेने से पहले मंडप में आ धमकी पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा

Tue, 16 Jun 2020 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोमवार की सोमवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी की रस्म के दौरान पुलिस धमक पड़ी और शादी रुकवा दी। प्रकरण एक नाबालिग लड़की की बालिग लड़के से शादी कराने का था।

विज्ञापन

जिले के कोन थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के गांव से सोमवार की रात बारात गई थी। इस बीच ग्रामीणों ने महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी को यह सूचना दी कि गांव में एक व्यक्ति की नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है।


सावित्री ने इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव को फोन पर देते हुए शादी रुकवाने की मांग की। जिसे गंभीरता से एसपी ने उन्हें नाबालिग लड़की की शादी रुकवाने की हिदायत दी। एसपी के निर्देश पर उन्होंने रात में ही गांव पहुंचकर शादी रुकवा दी। पुलिस को देखते ही मंडप में मौजूद लोगों में से ज्यादातर वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उन्होंने परिवार के लोगों को काफी समझाया व इस तरह नाबालिग लड़की की जिंदगी बर्बाद न करने की बात कही। इस पर परिवार के लोग मान गए और शादी स्थगित कर दी। उन्होंने बताया कि बारात रात में ही वापस लौट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें