इस बात की चर्चाएं बीएचयू परिसर में प्रोफेसर और अन्य छात्र-छात्राएं करती रहीं। चंदौली स्थित पीडीडीयूनगर की रहने वाली छात्रा कैडेट के संग बीएचयू स्थित एनसीसी कैंप में ही छेड़खानी हुई। अपनी तहरीर में उसने यह भी बताया कि घर बुलवाने का दबाव भी बनाया गया। लंका इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय ने बताया कि मुकदमे की विवेचना की जा रही है। जेल भेजे गए आरोपी हवलदार मनोज कुमार के बारे में और जानकारी भी जुटाई जा रही है।