वीडियो वायरल होने पर मामले ने तूल पकड़ा तो शुक्रवार को पुलिस ने प्रकरण से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की तलाश की जा रही है। इन सबके बावजूद पुलिस अभी तक उस नेपाली युवक को नहीं खोज पाई है, जिसे लेकर यह घटना हुई।
'सिर मुड़वाने के लिए दिए थे 1500 रुपये'
गिरफ्तार चारों युवकों में से एक संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि नेपाली युवक को सिर मुड़ाने के लिए विश्व हिंदू सेना के संस्थापक अरुण पाठक ने 1500 रुपये दिए थे। जबरदस्ती जैसी कोई बात नहीं थी और वह सिर मुड़वाने के लिए खुद तैयार था।
वहीं, पुलिस अफसरों का कहना है कि नेपाली युवक ने अंदाजा नहीं लगाया होगा कि इस घटना से कितना हंगामा मचेगा। नहीं तो शायद वह सिर मुड़वाने के लिए तैयार न होता।
एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नेपाली युवक के साथ ही प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। नेपाली युवक सामने आए तो पता लगेगा कि वास्तविकता क्या है और क्या, कैसे हुआ।