इन आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट है जारी
कोर्ट ने शुभम जायसवाल, खोजवा निवासी दिवेश जायसवाल उर्फ सानू, वाजिदपुर जौनपुर निवासी विकास सिंह, गोलघर निवासी आकाश पाठक, सोनिया निवासी अमित जायसवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। जबकि गायघाट निवासी राहुल यादव ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
15 नवंबर को दर्ज हुई थी प्राथमिकी
कोतवाली थाने में शुभम जायसवाल समेत 28 आरोपियों के खिलाफ ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना में एनडीपीएस की धारा बढ़ाई गई। इसके बाद 12 और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। एसआईटी का भी गठन हुआ है।