फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: पूर्व प्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, प्लॉटिंग की रंजिश में हुई थी हत्या, तीन गिरफ्तार

Wed, 09 Dec 2020 03:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले में पुलिस ने बुधवार को पूर्व प्रधान राजेश यादव के सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें पूर्व प्रधान का प्लॉटिंग में पार्टनर बाबू खान, उसका पूर्व चालक कृपाशंकर और एक अन्य आरोपी कपिल चौबे शामिल है।

विज्ञापन

मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में किया। फिलाहल अभी भी साजिशकर्ता और दोनों शूटर फरार हैं।


पुलिस के अनुसार, पूर्व प्रधान राजेश यादव, नगर के तरकापुर निवासी बाबू खान के साथ जमीन की प्लॉटिंग का काम कर रहा था। राजेश ने बाबू खान को एक जमीन 60 लाख रुपये में बेची थी, जो उसे उसे वापस लेना चाहता था। विसुन्दरपुर निवासी अखिलेश दुबे भी उस क्षेत्र में जमीन लेना चाहते थे।

विज्ञापन

राजेश यादव उन्हें जमीन लेने से रोक रहा था। अखिलेश दुबे और बाबू खान ने विंध्याचल के कपिल चौबे से संपर्क किया। कपिल ने धनबाद जेल में बंद एक गैंग से संपर्क किया। गैंग ने दो शूटर उपलब्ध कराए।

उन दो शूटरों ने ही 20 नवंबर की रात राजेश यादव की बलहरा मोड़ के पास हत्या की थी। अभी दोनों शूटर व साजिशकर्ता अखिलेश दुबे फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें