पिंडरा में गत दो माह से काशी द्वार योजना रद्द करने की मांग को लेकर अनवरत धरने पर बैठे किसानों को फूलपुर पुलिस ने आचार संहिता में बिना परमिशन के धरना देने पर बैठने का आरोप लगाते हुए उनके तम्बू को उखाड़ दिया गया।
पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत तहसील पर पहुंची आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया।
दूसरी तरफ, मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से पीडीए और सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज पर आचार संहिता के उल्लंघन के तहत फूलपुर थाने में एफएसटी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।