वाराणसी के रोहनिया थाना अंतर्गत अखरी स्थित हाइवे पर रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान एक इंडिगो कार से पुलिस को इतने कछुए बरामद हुए। जिसको देखते ही पुलिस हैरत में पड़ गई।
रोहनिया थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलहाबाद की तरफ से इंडिगो कार में भारी मात्रा में कछुआ लेकर रामनगर की तरफ जा रहै हैं। सूचना पर घेराबंदी कर अखरी हाईवे मार्ग से रोहनिया पुलिस ने कार को रोका।
जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें बोरे से 695 कछुए बरामद हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फुलमुहमद सुल्तानपुर के जगदीशपुर का निवासी है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वो कछुओं को सुलतानपुर से कार से पश्चिम बंगाल ले जा रहा था।