फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 20 लाख की अवैध शराब बरामदः अंडे की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी, चंडीगढ़ से भेजी जा रही थी बिहार

Wed, 30 Jun 2021 04:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जिस ट्रक से शराब ले जाई जा रही थी, उस पर अंडे से भरा  बॉक्स लदा था।  लेकिन जब बॉक्स को हटाकर देखा गया तो अलग केबिन बनाकर शराब छुपाई गई थी। पकड़ी गई शराब चंड़ीगढ़ से बिहार तस्करी के लिए जा रही थी। शराब की कीमत 20 लाख बताई गई है। 
विज्ञापन
सीओ सदर डॉ चारू द्विवेदी ने बताया कि अवैध शराब चंडीगढ़ से बिहार जा रही थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब तस्करी का अनोखा तरीका अपनाकर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 20 लाख की अवैध शराब वाराणसी की रोहनिया थाने की पुलिस ने बरामद की है। जिस ट्रक से शराब ले जाई जा रही थी, उस पर अंडे से भरा  बॉक्स लदा था।  लेकिन जब बॉक्स को हटाकर देखा गया तो अलग केबिन बनाकर शराब छुपाई गई थी।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद उप निरीक्षक इंदु कांत पांडे ने खुशीपुर में वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मोहनसराय के तरफ से आ रहे ट्रक को रोकने का इशारा किया। चालक ट्रक रोकने की जगह गति और बढ़ा दी और भागने लगा।  पुलिस ने घेराबंदी पर ट्रक को पकड़ा।

तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर से 215 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरमाज किया गया। पुलिस ने ट्रक चालक सहित शराब को अपने कब्जे में ले लिया। बरामद शराब की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्त में आया चालक पंजाब के पटियाला  निवासी जसवीर खान है। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ चारू द्विवेदी ने बताया कि अवैध शराब चंडीगढ़ से बिहार तस्करी की जा रही थी। जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई है। पकड़े गए युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें