हिरासत में आरोपी ओर बरामद विस्फोटक सामग्री।
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली को देखते हुए अवैध पटाखों के विक्रेताओं पर वाराणसी प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बीते मंगलवार की देर रात अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार पैगंबरपुर पंचक्रोशी निवासी राजू खान पुत्र अतिउल्लाह अपने भाई सलीम के साथ मिलकर घर में ही अवैध पटाखों का निर्माण कर रहा था। जिसके पास से बारूद, पटाखों के खोखे, पटाखों को पैक करने के डब्बों बरामद हुए हैं। सामग्री सहित राजू खान को हिरासत में लिया।
वहीं मौके का फायदा उठाकर राजू खान का छोटा भाई सलीम भागने में कामयाब रहा। थाना प्रभारी इंद्रभूषण यादव बताया कि अवैध पटाखा फैक्ट्री की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचकर संचालक सहित लगभग 2 लाख रुपये की पटाखा बनाने की सामग्री को जब्त किया गया, वहीं अभियुक्त को भारतीय विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।