फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: युवकों को कार से कुचलने वाले पिता-पुत्र की तलाश में दबिश दे रही पुलिस, घर की महिलाएं हिरासत में

Wed, 28 Dec 2022 10:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मंडुवाडीह स्टेशन के सामने आरपीएफ बैरक के पास बाइक सवार दो युवकों को चार पहिया वाहन ने कुचल दिया था। आरोप है कि जज कॉलोनी महमूरगंज निवासी मनोज सिंह और उसके बेटे सृजन सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ जान लेने के इरादे से कुचलने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मंडुवाडीह स्टेशन के सामने बाइक सवार दो युवकों को चार पहिया वाहन से कुचलने वाले पिता-पुत्र की तलाश में भेलूपुर पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। बुधवार को पुलिस ने परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। महिलाओं से भी पूछताछ की गई। उधर, घायल आशुतोष तिवारी का उपचार निजी अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर मंडुवाडीह स्टेशन के सामने आरपीएफ बैरक के पास मंडुवाडीह के चांदपुर बजरंग नगर निवासी आशुतोष तिवारी और शारिक बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने कुचल दिया था। आरोप है कि जज कॉलोनी महमूरगंज निवासी मनोज सिंह और उसके बेटे सृजन सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ जान लेने की नियत से कुचलने का प्रयास किया।

घायल आशुतोष की मां ममता तिवारी ने बाप-बेटे और अज्ञात के खिलाफ भेलूपुर थाने में हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। उसके कुछ करीबियों से भी पूछताछ हुई है।

विज्ञापन

10 टन थाई मांगुर मछली के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

डाफी टोल प्लाजा के पास से बुधवार को लंका पुलिस ने प्रतिबंधित दस टन थाई मांगुर मछली बरामद किया। इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रतिबंधित मछली को पश्चिम बंगाल से जौनपुर मंडी ले जाया जा रहा था। मत्स्य विभाग की टीम ने भी पहुंचकर छानबीन की। 

लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल के बसीरहट निवासी हसन सैय्यद अली और अनीसुर आलम मल्खा, फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी समीर खान और इटावा सिविल लाइन स्थित स्वरूपनगर निवासी सफी खान है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली ट्रक के जरिए पश्चिम बंगाल सेे जौनपुर मंडी ले जा रहे हैं। इस पर डाफी चौकी इंचार्ज अमित राय ने घेराबंदी करते हुए ट्रक समेत मछली को पकड़ा। ट्रक से उतरकर भागने के फिराक में रहे आरोपियों को दबोचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें