सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने रात करीब 8:15 बजे मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। टीम ने मौके से 17 लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान माल फड़ से 14,180 रुपये और आरोपियों की जामा तलाशी से 13,482 रुपये बरामद हुए। इस तरह कुल 27,662 रुपये नकद मिले।
पुलिस ने मौके से आठ मोबाइल फोन, सट्टे के हिसाब-किताब से जुड़ी चार कॉपियां और एक ब्लैक बोर्ड भी जब्त किया। पुलिस के मुताबिक, इनका इस्तेमाल जुए के लेन-देन और अंकों का हिसाब रखने में किया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों में भेलूपुर, चितईपुर और आदमपुर थाना क्षेत्रों के अलावा चंदौली, बलिया और अंबेडकरनगर के निवासी भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0652/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की है। कार्रवाई करने वाली टीम में भेलूपुर थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय, एसओजी-02 प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज सिंह चौहान और उपनिरीक्षक संदीप सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।