वह प्रेमी को जेल से छुड़ाने और उसके साथ शादी कराने की जिद कर रही थी। परिजनों द्वारा शादी से इंकार करने पर वह गांव के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गई। कुछ ही देर में इसकी खबर पूरे इलाके में फैल गई। टावर के नीचे सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ऊंचाई पर चढ़ी युवती को देखकर लोग अनहोनी की आशंका से परेशान रहे।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय मिश्र पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक युवती को नीचे उतरने के लिए समझाया। पुलिसकर्मियों ने उसे भरोसा दिलाया कि नीचे आने पर उसकी बात सुनी जाएगी। लगातार समझाने और मान-मनौव्वल के करीब डेढ़ घंटा बाद युवती नीचे उतरने को तैयार हुई।
पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस युवती को थाने ले गई और दोनों के परिजनों को बुलाकर बातचीत की। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों से बातचीत कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।