फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कंडेय महादेव कैथी पर बनेगी पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण इलाके में सुरक्षा व कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में चौबेपुर के जाल्हूपुर बाजार के समीप नया थाना बनेगा। वहीं मार्कंडेय महादेव कैथी और चांदपुर में दो नई पुलिस चौकियों की स्थापना की जाएंगी। ये चौकियां अगले सप्ताह से किराये पर भवन लेकर क्रियाशील हो जाएंगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

चौबेपुर थाने पर शनिवार को समाधान दिवस पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि चौबेपुर का इलाका आबादी व क्षेत्रफल के हिसाब से बढ़ा होने के कारण अब यहां जाल्हूपुर बाजार के समीप नए थाने का निर्माण किया जाएगा। कैथी व चांदपुर में पुलिस चौकी का निर्माण जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। पहले ये दोनों चौकियां किराये पर लेकर अगले हफ्ते से काम करना शुरू कर देंगी। जाल्हूपुर में थाना जो पहले से प्रस्तावित था, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से रुक गया था। अब पुन: प्रस्ताव भेज दिया गया है। यह थाना अगले वर्ष से कार्य करना प्रारंभ कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें