चौबेपुर। ढाब इलाके के गांवों व रिंग रोड पर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चांदपुर गांव स्थित खड़ेश्वरी इंटर कालेज के समीप बुधवार को पुलिस चौकी खोली गई। इसका का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने कहा कि हाइवे व रिंग रोड बन जाने के बाद यहां सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी जरूरी थी। उन्होंने कहा कि इस इलाके में जाल्हूपुर में नये थाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि अगले वर्ष तक यह नया थाना भी कार्य करना प्रारंभ हो जायेगा।
क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पांडेय ने कहा कि चौबेपुर में मार्कंडेय महादेव पुलिस चौकी व चांदपुर पुलिस चौकी खुल जाने के बाद पुलिस के साथ साथ यहां के नागरिक व व्यापारी भय मुक्त होकर अपना कार्य कर सकेंगे। क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पांडेय व थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने नये चौकी प्रभारी मोहित वर्मा को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष नन्हें जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य कैलाश सोनकर, प्रवासी मंच के प्रदेश उपसचिव संतोष कन्नौजिया, अनुपम तिवारी, सृजन चतुर्वेदी, गिरी पांडेय, मार्कंडेय महादेव मंदिर के पुजारी मुन्ना गिरी व लालू गिरी मौजूद रहे।