फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की पत्नी ने सीएम के कार्यक्रम में आत्मदाह करने की दी चेतावनी, जानिए क्या है कारण

Mon, 20 Nov 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के ‌बलिया में एक सिपाही की पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 21 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इसके लिए उसने प्रमुख सचिव से लेकर डीजीपी, जिलाधिकारी, एसपी तक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


उसका कहना है कि वह गंभीर बीमारियों से ग्रसित है और बीएचयू में उसका इलाज चलता है। इसी बीच बलिया जनपद से साजिश के तहत उसके पति का इटावा तबादला कर दिया गया।

पुलिसकर्मी शेषनाथ पांडेय की पत्नी सरोज पांडेय ने सूबे के प्रमुख सचिव, डीजीपी सहित आला अफसरों को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पति पुलिस महकमे में पिछले 25 वर्षों से कार्यरत है।
विज्ञापन


मऊ जनपद से स्थानांतरण होने के बाद वे दो साल पहले जिले में आए उसके बाद उन्हें फेफना थाने पर तैनात कर दिया। आरोप लगाया कि एक पूर्व मंत्री के कहने पर उनका स्थानांतरण इटावा कर दिया गया।

17 जून को पीएम ड्यूटी से लौटने के बाद अचानक तबियत खराब हो जाने के बाद आजमगढ़ में भर्ती हो गए। फिर भी उनपर इटावा जाने के लिए दबाव बनाया गया। पीड़िता ने यह भी कहा है कि वह हार्ट एवं न्यूरो की मरीज है।

इससे क्षुब्ध पीड़िता ने सीएम के 21 नवंबर के कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल के आसपास आत्मदाह करने की चेतावनी दी। एसपी अनिल कुमार का कहना है कि अगर आईजी स्थापना के आदेश पर गैर रेंज में स्थानांतरण किया गया है तो उनके आदेश पर कोई कार्रवाई की जा सकती है। अगर सूचना अधिकार के तहत सूचना नहीं मिली है तो मैं अपीलीय अधिकारी हूं। मेरे पास अपील करने के बाद सूचना दी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें