अपराधियों की तस्दीक करना अब पुलिस के साथ ही आम आदमी के लिए भी बेहद आसान होगा। इसके लिए एसपी मिर्जापुर की पहल पर एप तैयार किया गया है।
सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यशाला में जोन के दस जिलों की डीसीआरबी और स्वाट प्रभारियों के सामने एडीजी पीवी रामाशास्त्री ने आपराधिक डाटाबेस प्रणाली वाले पहचान एप को लांच कर उसके बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आगामी 21 मई तक सभी दस जिले पहचान एप में अपराधियों से संबंधित डाटा फीड कर लें और इसके बाद पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसका आकलन किया जाएगा।
एसपी मिर्जापुर आशीष तिवारी ने बताया कि इस एप को इनोडल सॉल्यूशन के डेवलपर चिराग शाह की मदद से तैयार किया गया है। एप में सक्रिय अपराधी और डीसीआरबी के रिकॉर्ड के साथ ही अभियुक्तों को जेल भेजते समय उनका फोटो खींच कर क्रिमिनल डाटाबेस तैयार किया जाएगा।