इसी मकान में इम्तेयाज की भी छोटी सी चाय की दुकान है। पुलिस के मुताबिक करीब दस दिन पहले इम्तेयाज के यहां पल्सर सवार एक व्यक्ति अफगानी को लेकर पहुंचा। तभी से वह यहां रह रहा था। उसके कमरे में एक उनी कंबल, दस से बारह विस्लेरी पानी की बोतल और रेडिमेड भोजन का पैकैट पड़ा हुआ था।
पुलिस के अनुसार अफगानी इम्तेयाज के यहां से पहले फूलपुर कोतवाली के चमराडीह के पास किराए पर रहता था। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि नागरिक कितने दिनों से जिले में और कहां-कहां रहा। किन-किन लोगों से उसकी दोस्ती है। वह किस मकसद से यहां आया हुआ है।
पुलिस इस मामले में मकान मालिक सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछाताछ कर रही है। उधर सरायमीर के संजरपुर से सटे फूलपुर कस्बे म़े शबाना आजमी रोड पर अफगानी के रहने से सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े हो गये हैं। वाराणसी और आजमगढ़ पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े हो चुके हैं। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया पुलिस दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तह तक जाने का सरगर्मी से प्रयास जारी है।