कंपनी में डायरेक्टर शिवदासपुर निवासी अमिताभ श्रीवास्तव को पुलिस ने पिछले साल अक्तूबर माह में नई दिल्ली स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि कंपनी में डायरेक्टर बनने के बाद अमिताभ ने लक्सा स्थित लीला कांप्लेक्स में फ्लैट सहित अन्य कई जगहों पर प्रापर्टी और महंगी गाड़ियां खरीदी थी।
ये भी पढ़ें- बोधगया मठ के महंत ने लगाई सुरक्षा की गुहार: महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद से डरे हुए, वाराणसी में ली है शरण
अमिताभ की पत्नी मीरा श्रीवास्तव भी लखनऊ स्थित गोमती नगर थाने में कई मुकदमे में वांछित है। आईओडब्लू वाराणसी इकाई से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार राशिद नसीम की पत्नी और उसकी एक महिला कर्मी की गिरफ्तारी से कई राज उजागर होंगे। वाराणसी में राशिद नसीम की पत्नी शगुफ्ता कई बार आई है और उसके कई लोग जानने वाले हैं।
बनारस, लखनऊ समेत अन्य शहरों में लोगों के साथ धोखाधड़ी के आरोपी राशिद नसीम के बारे में बताया जाता है कि 2018 में वह देश छोड़ दिया। आईओडब्लू के अधिकारी के अनुसार, दोनों भाई राशिद और आसिफ अपना ठिकाना दुबई बना लिया है। वहां हीरे की ज्वेलरी और होटल कारोबार से जुड़ गया है।
नीलगिरी के अन्य पांच आरोपित कर्मचारियों को नहीं ढूंढ पा रही पुलिस
लगभग एक माह बीतने के बाद नीलगिरी इंफ्रासिटी के धोखाधड़ी मामले में नामजद पांच अन्य कर्मचारियों को पुलिस नहीं पकड़ पा रही है। आरोपियों में आफसा, संजय प्रजापति, अमित जायसवाल, पीयूष बरनवाल और अर्चना पर चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज है।