दरोगा की पिटाई से घायल आढ़ती और पल्लेदारों ने यह सूचना मंडी के व्यापारियों को दी तो सभी थाने के सामने जुट गए। पहड़िया मंडी को बंद करने की चेतावनी तक दे डाली। इसी दौरान आढ़त के अंदर सीसीटीवी कैमरा में कैद दरोगा की डंडे से मारते-पीटते हुए हरकतों को आढ़तियों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को भेज निलंबित करने की मांग की। आढ़तियों ने कहा कि पुलिसिया उत्पीड़न बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना बेगारी भी खटा जाता है और इनके डंडे का शिकार भी होना पड़ रहा है।
दुकान बंद करके अंदर हिसाब किताब का मिलान किया जा रहा था कि दरोगा ने डंडे बरसा दिए। इस घटना से गुस्साएं मंडी परिसर के व्यापारियों ने अनिश्चितकाल मंडी परिसर को बंद करने की घोषणा तक कर दी। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दरोगा लाठी से पीटते हुए दिखा, इसलिए तत्काल प्रभाव से दरोगा मनीष पाल को निलंबित करते हुए विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।