Varanasi News: ऑटो में बैग छूट जाने की जानकारी होते ही अभ्यर्थी पसीना-पसीना हो गया। उसी बैग में उसके सभी डॉक्यूमेंट्स और आईडी थी। उसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलता। सूचना मिलते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थी को उसका बैग वापस दिलवाया।
धनऊपुर बीरपुर (प्रतापगढ़) निवासी अंकित सिंह पुलिस भर्ती परीक्षा के केंद्र जगतपुर इंटर कॉलेज पर द्वितीय पाली में था। कैंट से ऑटो रिक्शा से जगतपुर पहुंचा और अपना बैग ऑटो रिक्शा मे ही भूल गया। कुछ देर बाद ध्यान आया तो उसके चेहरे कि हवाइयां उड़ गईं। बैंग मे ही सारे डाक्यूमेंट् थे।
विज्ञापन
उसने परीक्षा केंद्र पर तैनात उपनिरीक्षक अमित सिंह, त्रृतुराज को जानकाही दी। पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए आने जाने वाले ऑटो चालको से पूछताछ शुरू कर बैंग का पता लगाना शुरु कर दिया। एक घंटे बाद ऑटो चालक रमेश बैंग लेकर केंद्र पर पहुंचा।
उपनिरीक्षक अमित सिंह, त्रृतुराज ने अंकित को उसका बैग उपलब्ध कराया। अंकित ने पुलिस का धन्यवाद दिया। कहा कि आप लोगों के प्रयास से बैंग मिल गया नहीं तो परीक्षा नहीं दे पाते।