फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मामलाः पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर कसेगा शिकंजा, हाथ लगे अहम सुराग

Thu, 05 Jul 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजापति
विज्ञापन
बनारस के जंगमबाड़ी निवासी व्यापारी अरविंद तिवारी के मोबाइल पर कॉल कर रंगदारी मांगने के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ेगी। लखनऊ गई जिले की पुलिस टीम को तफ्तीश के दौरान अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस टीम वापस शहर लौट आएगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में अदालत से वारंट भी जारी करा कर लखनऊ जेल में तलब कराया जाएगा। इसके बाद गायत्री का रिमांड बनवा कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

30 जून को अरविंद तिवारी की तहरीर पर गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

तफ्तीश के दौरान सामने आया कि जिस मोबाइल नंबर से अरविंद को कॉल की गई थी वो लखनऊ के गोसाईगंज निवासी एक मजदूर की पत्नी का था और एक साल पहले उससे खो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला पुलिस की टीम ने लखनऊ में उन लोगों से भी पूछताछ की जिनसे हाल के दिनों में रंगदारी से संबंधित मोबाइल नंबर से बातचीत हुई थी।

इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तफ्तीश के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें