फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाते मिले 53 लोग, बगैर हेलमेट के 2.64 लाख मिले; 18 लाख से अधिक का लगा जुर्माना

Sat, 09 Nov 2024 03:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में 305 दिन में पुलिस को नशे की हालत में वाहन चलाते सिर्फ 53 लोग मिले। वहीं इस साल के 10 महीने में बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते 2.64 लाख लोग मिले। 
विज्ञापन
traffic police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब ठेकों पर शाम होते ही मदिरा प्रेमियों का जमावड़ा लग जाता है। ठेके के आसपास ही कई लोग शराब भी पीते हैं। लेकिन, पुलिस को शराब पीकर वाहन चलाने वाले नहीं मिल पाते हैं। नतीजतन, इस साल के 305 दिनों में कमिश्नरेट की पुलिस नशे की हालत में वाहन चलाते हुए सिर्फ 53 लोगों को ही पकड़ पाई।

विज्ञापन


जिले में सर्वाधिक लापरवाही दोपहिया वाहन चलाने वाले करते हैं। इस साल एक जनवरी से 31 अक्तूबर तक पुलिस को 2.64 लोग बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते हुए मिले। इन पर पुलिस ने 18,18,000 रुपये का जुर्माना लगाया। इसी तरह से सीट बेल्ट न लगाकर चारपहिया वाहन चलाते हुए 3697 लोग मिले और उन पर 92000 रुपये का जुर्माना लगाया। 

रेड लाइट जंप करने के मामले में भी शहर के लोग पीछे नहीं है। इस साल के 10 महीने में 14479 लोग रेड लाइट जंप किए और उन पर एक लाख 48000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह से बेतरतीब तरीके से कहीं भी वाहन खड़ा करने सहित अन्य तरह के यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में तीन लाख 18,447 लोगों पर 1,71,9000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गति से वाहन चलाने वाले 1038 लोगों पर कार्रवाई

शहर में तेज गति से वाहन चलाने वाले 1038 लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया। इन लोगों पर 47 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। मोबाइल पर बात करते हुए दोपहिया वाहन चलाने वाले 1076 लोग पुलिस को मिले।

क्या बोले अधिकारी
यातायात के बेहतर संचालन के साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती है। सभी टीआई और टीएसआई को कार्रवाई में कोताही न बरतने के लिए कहा गया है। - राजेश कुमार पांडेय, एडीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें