स्पेनिस महिला पर्यटक जोसेफ फर्नांडिस
- फोटो : अमर उजाला
विश्वनाथ मंदिर परिसर (रेड जोन) में चोरी हुआ स्पेनिस महिला पर्यटक जोसेफ फर्नांडिस का पर्स पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खोज निकाला। दरअसल मंदिर में विदेशी पर्यटक की पर्स चोरी की घटना का संज्ञान वरिष्ठ अफसरों ने लिया था। मामला शासन तक भी पहुंचा था।
अफसरों के सख्त रुख के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई और मंगलवार को पर्स बरामद कर लिया। पुलिस का दावा है कि महिला पर्यटक का पर्स चोरी नहीं हुआ था बल्कि अमेरिकी दल के साथ मंदिर पहुंचे एक टूरिस्ट गाइड को वहां गिरा मिला था। गाइड ने ही पर्स पुलिस को सुपुर्द किया। पर्स में 4250 रुपये मिले हैं। पैसे मिलने के बाद जोसेफ फर्नांडिस ने पुलिस को थैंक्यू कहा।
पढ़ेंः
काशी विश्वनाथ मंदिर में विदेशी महिला के पर्स से 4400 रुपये चोरी, सुरक्षा कर्मियों पर चुराने का आरोप
स्पेन के बार्सिलोना शहर से अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ जोसेफ बीते रविवार को बनारस आईं। छावनी स्थित एक होटल में यह दल ठहरा हुआ है। सोमवार की सुबह दशाश्वमेध घाट का भ्रमण और नौकायन के बाद दल काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा।