फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: व्यवसाय के नाम पर युवती से आठ लाख की धोखाधड़ी, चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 01 Apr 2026 12:27 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: व्यवसाय के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
fraud - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र में व्यवसाय के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज की। पहड़िया स्थित गणपत नगर कॉलोनी निवासी बंदना देवी ने शिकायत में बताया कि उनकी 25 वर्ष पुरानी सहेली रिया मिश्रा निवासी शिवपुरवा महमूरगंज उनसे मिलने उनकी मां के घर आई थी। बंदना ने रिया से पहले दिए गए 30 हजार रुपये वापस मांगे। रिया मिश्रा ने उन्हें लहंगा और आर्टिफिशियल ज्वेलरी के व्यवसाय में पार्टनर बनाने का लालच दिया। 

विज्ञापन


आरोप है कि रिया मिश्रा बंदना को अपने घर शिवपुरवा महमूरगंज ले गई और वहां लाखों रुपये के लहंगे व ज्वेलरी दिखाकर व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव दिया। रिया ने पांच लाख रुपये निवेश करने पर पार्टनर बनाने का भरोसा दिया और तीन लाख रुपये और ले लिए गए। इसके बाद रिया ने फाइनेंस कराने के नाम पर शिवपुर की जयराम कंपनी से जुड़े प्रशांत, सिद्धांत और आशी श्रीवास्तव से बातचीत कराई। 

फाइनेंस की पहली किस्त के रूप में पांच लाख रुपये बंदना के खाते में आए, जिन्हें रिया मिश्रा ने तुरंत आरटीजीएस के जरिये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। इसके बाद बंदना को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिया मिश्रा समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें