फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की खपत बढ़ी: वाराणसी में मार्च में ही 600 मेगावाट पार, कई जगहों पर ट्रिपिंग की समस्या भी

Wed, 01 Apr 2026 12:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। खपत अधिक होने का असर रहा कि शहर में भगवानपुर, लहरतारा, महेशपुर, चेतगंज, सिगरा सहित कई जगहों पर ट्रिपिंग होती रही। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में दो दिन से धूप तीखी होने का असर ये है कि बिजली की खपत बढ़ गई है। अचानक गर्मी बढ़ने और इलेक्टि्रक उपकरणों का इस्तेमाल अधिक होने का असर ये है कि बिजली की खपत भी बढ़कर 600 मेगावाट के पार पहुंच गई है। मार्च में यह पिछले दो साल का सर्वाधिक खपत का आंकड़ा है। 

विज्ञापन


मंगलवार को खपत अधिक होने का असर रहा कि शहर में भगवानपुर, लहरतारा, महेशपुर, चेतगंज, सिगरा सहित कई जगहों पर ट्रिपिंग होती रही। जिले में बिजली निगम के सात लाख उपभोक्ता हैं। आम तौर पर मार्च महीने में बिजली खपत 500 मेगावाट तक रहती है। पिछले साल मार्च महीने में सर्वाधिक खपत 27 मार्च को 532.57 मेगावाट थी। 

इस साल मार्च के पहले सप्ताह में 477 मेगावाट खपत थी। इस महीने में सर्वाधिक 580 मेगावाट 19 मार्च को थी। 30 मार्च को खपत बढ़कर 605 मेगावाट पहुंच गई। इधर, 31 मार्च को खपत का आंकड़ा बढ़कर 610 तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें