वाराणसी जिले में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। हालांकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
ये है मामला
मंडुआडीह थाना क्षेत्र के जलालीपट्टी इलाके में थाना प्रभारी भरत उपाध्याय के नेतृत्व में चेकिंग चल रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश चेकिंग देखकर बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल बदमाशों का पीछा किया गया। यह देख बदमाशों ने पुलिस बल पर फायरिंग झोंक दी।
जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदे उठाकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश की शिनाख्त शातिर चोर/लुटेरे सनी धरकार के रूप में हुई। वह रमद्दतपुर, लालपुर का निवासी है।
पकड़े गए बदमाश पर वाराणसी कमिश्नरेट के लालपुर, शिवपुर, कैंट, सिगरा, सारनाथ आदि थानों पर चोरी/लूट के 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में घायल बदमाश सनी पिछले दिनों मंडुआडीह के नाथुपुर में हुई चोरी की घटना में भी वांछित था। मुठभेड़ की सूचना पर मौके पर डीसीपी वरूणा प्रमोद कुमार और एसीपी रोहनियां संजीव शर्मा पहुंचे।