फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः आजमगढ़ में फिर एनकाउंटर, दबोचा गया 75 हजार रुपये का इनामी बदमाश, दरोगा भी जख्मी

Wed, 24 Oct 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 7
घायल बदमाश - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस और बदमाशों की बीच मंगलवार को एक बार फिर मुठभेड़ हई। इसमें 75 हजार का इनामी बदमाश बलवंत यादव उर्फ राहुल घायल हो गया।उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी भाग गए। मुठभेड़ में  दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गया। दरोगा का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बदमाश को वाराणसी रेफर कर दिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

कई जिलों में आपराधिक रिकॉर्ड

2 of 7
घायल दरोगा - फोटो : amar ujala
 महराजगंज थाने के शिवपुर तुर्कचारा मोड़ पर मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में 75 हजार का इनामी बलवंत यादव उर्फ राहुल दबोचा गया।  एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक शहर के एक व्यापारी के मुनीब से 1.37 लाख की लूट मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश में थी।  मंगलवार सुबह सूचना पर पुलिस टीम शिवपुर तुर्कचारा मोड़ पहुंची। इसी दौरान एक बाइक सवार तीन युवक निकले और रोकने पर फायरिंग कर भागने लगे। 
 
विज्ञापन

3 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
गोली महराजगंज थाने के दरोगा बसंत लाल के हाथ में लगी और वह घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में बदमाश बलवंत यादव के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। बलवंत को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दोनों साथी कंधरापुर थाने के आंखापुर निवासी पवन राय और उदयभान यादव भाग गए। बलवंत गोरखपुर के बेलाघाट थाना क्षेत्र के गुलाटी चक जीतवापुर में मकान बनाकर सपरिवार रहता है। वह मूलरूप से महराजगंज के हथियागढ़ गांव का निवासी है।
 

4 of 7
मौके पर पकड़ा तमंचा और कारतूस - फोटो : अमर उजाला

 बलवंत ने बताया कि वह गांव के लक्ष्मण निषाद की हत्या करने जा रहा था। बलवंतपर आजमगढ़ में 25 हजार तथा गोरखपुर और संत कबीरनगर पुलिस की ओर से भी 25-25 हजार इनाम था। उस पर आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया में लूट, हत्या के प्रयास और अन्य मुकदमे दर्ज हैं।  

 
विज्ञापन

5 of 7
varanasi police encounter - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास से ऑटोरिक्शा में बैठे एक व्यापारी के मुनीम से 1.37 लाख रुपये लूटने के बाद बलवंत यादव उर्फ राहुल ने कई अवैध असलहे और कारतूस खरीदा था। शेष रकम आपस में बांट लिया। बलवंत अपने पिता के हत्यारोपी की हत्या करने की योजना तैयार किया। साथ ही घटना को अंजाम देने के लिए कई बार अलग-अलग वाहनों से गांव पहुंचकर रेकी किया। मंगलवार को इन सभी को तय समय के मुताबिक सुबह घटना को अंजाम देना था। उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 

 
विज्ञापन

6 of 7
police encounter - फोटो : अमर उजाला

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिस समय वह पांच वर्ष का था। उस समय उसके पिता की हत्या कर दी गई। मुख्य हत्यारोपी उसके गांव का लक्ष्मण निषाद है। पिता की हत्या के बाद बलवंत की परिवार गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के गुलाटी चकजीतवारपुर गांव में मकान बनाकर रहने लगा। बलवंत पेशेवर अपराधी है। पिता के हत्यारे की हत्या करने की योजना बनाई। इसी योजना के तहत नौ अक्तूबर को मोलनापुर गांव के पास से मुनीब से 1.37 लाख रुपये लूटा था। इन रुपयों से वह कई अवैध असलहे खरीदकर स्वयं और अपने साथियों को दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
UP Police
एसपी ग्रामीण के मुताबिक,  बीते एक सप्ताह से बलवंत पिता के हत्यारे लक्ष्मण निषाद की हत्या के लिए रेकी कर रहे थे। इस दौरान वह कभी स्कार्पियो तो कभी बाइक या अन्य वाहनों का इस्तेमाल किया। उधर मुनीब को लूटने वालों में बलवंत यादव की भी पहचान हुई। तभी से पुलिस बलवंत के गतिविधियों पर नजर रख रही थी। मंगलवार की सुबह घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें