साथ ही स्कूल के बाहर सीसीटीवी कैमरे और इस आशय का बोर्ड की आप कैमरे की नजर में है, लगवाया जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर शोहदों की त्वरित पहचान करने में आसानी हो। बैठक में चेतगंज एसीपी व महिला अपराध शिवा सिंह, जिला प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड आदि मौजूद रहे।
एंटी रोमियो टीम प्रतिदिन सार्वजनिक स्थलों, चौराहों, बाजार, मॉल, पार्क, स्कूल कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बस, टैक्सी स्टैंड व महिलाओं के आवागमन से संबंधित महत्वपूर्ण हॉट स्पॉट पर जांच करें। महिलाओं, बालिकाओं से यूपी पुलिस की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों पर बेझिझक फोन करने की अपील की।