पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश शनिवार दोपहर अचानक समाधान दिवस पर मंडुवाडीह थाने पहुंच गए। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और थानाध्यक्ष को कई निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश शनिवार दोपहर अचानक समाधान दिवस पर मंडुवाडीह थाने पहुंच गए। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और थानाध्यक्ष को कई निर्देश दिए। इससे पहले अचानक मंडुवाडीह थाने में पुलिस आयुक्त को देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस आयुक्त आगंतुक रजिस्टर को चेक किया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष को क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने के साथ ही क्षेत्र के सभ्रांत लोगों और धर्मगुरुओं से परस्पर संवाद स्थापित करने को कहा। साथ ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फूट पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिए। थाने में आई शिकायत पर सम्बन्धित विभाग के साथ संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजकर निस्तारण करने के लिए कहा। पुलिस आयुक्त लगभग एक घंटे तक थाने में रहकर फरियादियों से जानकारी ली। इस दौरान बैरक, बंदी गृह, कम्प्यूटर कक्ष के अलावा रजिस्टर को बारीकी से देखा। परिसर में धूप में रखे प्याऊ को देखकर उसे ढंकने के लिए कहा।