फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमछा, बनियान पहने दूसरे के घर में घुसा चौकी इंचार्ज, महिलाओं के साथ की अभद्रता

Fri, 25 May 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले के जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली के समक्ष गुरुवार को एक अजीब सी शिकायत पहुंची। नरही थाना क्षेत्र के उजियार गांव निवासी एक व्यक्ति ने उनके समक्ष आरोप लगाया कि कोरंटाडीह  चौकी इंचार्ज बुधवार की रात गमछा और बनियान पहन कर उनके घर पहुंचे व महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार तथा भाई के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


 शिकायती पत्र में कहा है कि बुधवार की रात सवा 10 बजे कोरंटाडीह चौकी इंचार्ज उसके घर में गमछा व बनियान पहनकर घुस आए और घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रता की। बरामदे में खड़ी बाइक व अन्य समान को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विरोध करने पर उनके भाई को बाहर लाकर मारा पीटा, पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी में कैद है। पूरा परिवार चौकी इंचार्ज की हरकतों से भयभीत है। चौकी प्रभारी ने परिवार को देख लेने का धमकी भी दी है।
विज्ञापन


पीड़ित ने चौकी इंचार्ज के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी को दी गई है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें