फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दबंगों ने यूपीपीसीएल कर्मियों के साथ की मारपीट, तीन नामजद सहित सात के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 15 Dec 2023 11:29 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपीपीसीएल के कर्मचारियों का आरोप है कि सलारपुर स्थित काली मंदिर के पास बिजली संबंधित शिकायत का समाधान कर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपितों ने विवाद शुरू कर दिया।  
विज्ञापन
मारपीट के मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ क्षेत्र के सलारपुर स्थित काली मंदिर के समीप शिकायत का समाधान कर वापस जा रहे यूपीपीसीएल कर्मियों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। इस संबंध में सारनाथ थाने में तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
यूपीपीसीएल के कर्मचारी रोहित कुमार मौर्य, चंदेश्वर, अभिषेक और अमरनाथ के अनुसार वह बुधवार की रात सलारपुर स्थित काली मंदिर के समीप रहने वाले संजय द्वारा बिजली के संबंध में की गई शिकायत का समाधान कर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान बाबू सेठ, गोविंद यादव और विशाल यादव के अलावा चार अन्य लोग गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर वह लोग उग्र हो गए। इसके बाद उन सभी ने मारपीट की। 

इस संबंध में सारनाथ थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यूपीपीसीएल कर्मियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें