फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swami Prasad Maurya: रामचरित मानस पर टिप्पणी के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य पर केस दर्ज, पढ़ें- पूरा मामला

Wed, 03 Sep 2025 10:11 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: वाराणसी के कैंट थाने में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रामचरित मानस पर टिप्पणी और जनमानस की भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामचरित मानस पर टिप्पणी और जनमानस की भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कैंट थाने में मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया। अधिवक्ता अशोक कुमार के आवेदन पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


ये है मामला
चेतगंज थाना क्षेत्र के अंधरापुल रंगिया महाल निवासी अधिवक्ता अशोक के आरोपों के अनुसार एक इंटरव्यू में पत्रकार के प्रश्न पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि तुलसीदास ने अपनी प्रसन्नता के लिए रामचरितमानस लिखा है, यह कोई धार्मिक ग्रंथ नहीं है। बल्कि इसमें जाति विशेष के खिलाफ अपमानजनक बातें लिखी गई हैं। इस बयान से समाज की भावना आहत हुई है। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Chandra Grahan 2025: दो साल बाद साल का पहला व अंतिम चंद्रग्रहण साढ़े तीन घंटे का, जानें- क्या करें, क्या नहीं
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें