फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एडीएम प्रोटोकॉल के आदेश का उल्लंघन पड़ा भारी, लॉन संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Jan 2025 08:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले की पुलिस ने लॉन संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।एडीएम प्रोटोकॉल के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने ये कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
FIR - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुर थाने में चांदमारी, रिंग रोड स्थित कालिका धाम मैरिज लॉन के संचालक नितेश सिंह के खिलाफ थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। यह कार्रवाई एडीएम प्रोटोकॉल के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में की गई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
शिवपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सराय अधिनियम के प्रावधान का उल्लंघन किए जाने के कारण एडीएम प्रोटोकॉल ने पांच अक्तूबर 2024 को कालिका धाम मैरिज लॉन का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने आदेश दिया था। आदेश में कहा गया है कि जब तक लॉन का पंजीकरण न करा लिया जाए, तब तक उसका संचालन किसी परिस्थिति में न हो। 

आदेश की प्रति लॉन संचालक को भी रिसीव कराई गई थी। इसके बावजूद लॉन संचालित होते हुए पाया गया। शिवपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि लॉन की वीडियोग्राफी करा कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लॉन सीज करने के लिए एडीएम प्रोटोकॉल को अलग से रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें