फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: बेकाबू होकर डीजल से भरा टैंकर सड़क पर पलटा, बाल्टी-गैलर लेकर दौड़े लोग; पुलिस ने भगाया

Sat, 25 Jan 2025 07:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में डीजल से भरा टैंकर अचानक पलट गया। इस दौरान डीजल लूटने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन
टैंकर पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में शनिवार को डीजल लदा टैंकर पलट गया। टैंकर से डीजल लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाल्टी-गैलन लेकर लोग डीजल भरने में जुटे रहे।

विज्ञापन


यह है मामला
पीडीडीयूनगर से डीजल लेकर टैंकर ओडिशा जा रहा था। रासपहरी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर में भरा डीजल सड़क पर बहने लगा। यह देखते ही ग्रामीण बाल्टी, गैलन लेकर डीजल भरने के लिए दौड़ पड़े। 

काफी देर तक लोग डीजल भरते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को भगाया और क्रेन बुलाकर टैंकर को सीधा कराया। तब तक काफी मात्रा में डीजल बह चुका था। प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने बताया कि टैंकर मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें