फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Bharti Exam: तीन सॉल्वर, एक नकलची समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में जुटी पुलिस

Mon, 19 Feb 2024 02:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी कई आरोपियों पर शिकंजा कसा गया। तीन सॉल्वर और एक नकलची समेत पांच आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। कक्ष निरीक्षक की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में तीन सॉल्वर और एक नकलची समेत पांच गिरफ्तार किए गए। आरोपियों से पूछताछ के दौरान गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन


चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित देवनाथ बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक ने अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार को चिट के साथ पकड़ा गया। बिहार के रोहतास निवासी अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार के पास से हल किया हुआ प्रश्नपत्र का उत्तर लिखी चिट बरामद हुई। थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि कक्ष निरीक्षक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

छोटे भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा बड़ा भाई गिरफ्तार
करेमुवा स्थित चौधरी ब्रह्मदेव सिंह इंटर कालेज में छोटे भाई के स्थान पर परीक्षा देते हुए बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। छोटे भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गाजीपुर के नोरहरा थाना क्षेत्र के चकरदीपुर निवासी सूरज सिंह यादव की परीक्षा उसका बड़ा भाई मनोज सिंह यादव देने पहुंचा था। प्रथम पाली में बायोमेट्रिक चेकिंग के दौरान कक्ष निरीक्षक ने पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक अनुराग सिंह की सूचना पर पहुंचे सिंधोरा थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें