पुलिस को देखते ही दूल्हा खेत में सेहरा फेंकते हुए भाग निकला। बराती भी मौका पाकर खिसक गए। पुलिस ने बताया जिस युवक की शादी होने वाली थी उसकी पहली शादी 3 जून 2017 को मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र की रहने युवती के साथ हो चुकी है।
दहेज के चलते मिर्जापुर कोर्ट में दोनों के बीच मुकदमा चल रहा है। पहली पत्नी से चोरी छिपे युवक दूसरी शादी करने की फिराक में था। इसकी भनक लगने पर पहली पत्नी ने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए मदद की गुहार लगाई।