फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर किया चाकू से हमला, मुकदमा

Mon, 25 May 2020 11:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मर्डर डेमो
विज्ञापन

वाराणसी के प्रह्लाद घाट इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट में चाकू लगने से नया महादेव निवासी राजू साहनी (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राजू को इलाज के लिए पहले कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


इस मामले में रविवार की देर रात दोनों पक्षों की ओर से आदमपुर थाने पर तहरीर दी गई है। प्रकरण के अनुसार, शनिवार को प्रह्लाद घाट पर क्रिकेट खेलने के दौरान राजू साहनी और उसके भाई सनी से मोहल्ले के ही अश्वनी साहनी से विवाद हो गया था। इस पर दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी।

विज्ञापन

रविवार की रात दूसरे पक्ष के लोग राजू को घर के पास पकड़ कर मारने लगे। इस पर राजू और अश्वनी के घर वाले भी मौके पर पहुंच कर मारपीट करने लगे। आरोप है कि राजू के ऊपर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मारपीट की सूचना पाकर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजू को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। 

सीने पर चाकू लगने के कारण राजू बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। आदमपुर पुलिस ने बताया कि अश्वनी के पिता राजेंद्र साहनी की तहरीर पर राजू साहनी, सनी साहनी व उनके पिता कल्लू साहनी और राजू के प्रार्थना पत्र पर अश्वनी साहनी, राजेंद्र साहनी, आदित्य गुप्ता, अंकुर मिश्रा व दीपक उर्फ दुर्रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें