चमत्कार के नाम पर लोगों को अंगूठी आदि भी बेच रहा था। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर तहबरपुर थाने की पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि हरिखेल यादव अपने घर में बाइबिल, क्रॉस के ढेर सारे निशान, अंगूठियां आदि रखा हुआ था।
पूछताछ के दौरान मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि यह लोग तरह-तरह के चमत्कार दिखाते हैं। इनके यहां से जो कोई अंगूठी या अन्य सामान लेकर जाता है, वह रातों-रात अमीर बन जाता है। लोगों की पीड़ा खत्म हो जाती है। ठगी का मामला उजागर होने पर पुलिस हरिखेल सहित अन्य को हिरासत में लेकर थाने जाने लगी।
इस दौरान वहां मौजूद लोग पुलिस पर पथराव करने लगे। हालांकि पुलिस अपना बचाव करते हुए इन पांच लोगों को अपने साथ लेकर थाने चली आई। जहां इन सभी लोगों से पूछताछ की जा रही। उधर इन लोगों के हिरासत में लिए जाने से नाराज समर्थक नारेबाजी करते हुए सेमरी पुलिस चौकी का घेराव कर लिया।
एसडीएम निजामाबाद वागीश कुमार शुक्ला और सीओ बूढनपुर के आश्वासन पर लोग शांत होकर चले गए। सीओ ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही।