फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः भाजपा नेता से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, आरोपी के पास से 27 लाख की हेरोइन बरामद

Sun, 02 Dec 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और बलुआ पुलिस ने चहनिया से किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष से रंगदारी मांगने वाला 15 हजार का इनामी शातिर अपराधी सोनू उर्फ शंभुनाथ उर्फ मनीष अरोड़ा को चंदौली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है। उसके पास से पुलिस ने 262 ग्राम हेरोइन भी बरामद किया है। बरामद हेरोइन की कीमत 27 लाख रुपये बताई जा रही है। यह जानकारी रविवार को चंदौली एसपी संतोष सिंह ने  दी।

विज्ञापन


आरोपी इसके पहले भी रंगदारी मांगने के आरोप में कई बार जेल जा चुका है।  एसपी ने बताया कि 22 नवंबर को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर पटेल के कार्यालय में घुसकर एक व्यक्ति धमकी देते हुए रंगदारी देने की मांग की थी। उपाध्यक्ष ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी।

आरोपी पर 15 हजार को इनाम भी घोषित किया गया था। बताया कि शनिवार को क्राइम ब्रांच और बलुआ पुलिस ने चहनिया चौराहे के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान पकड़े गए वाराणसी के बांसफाटक निवासी सोनू उर्फ शंभूनाथ उर्फ मनीष अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि उसने भाजपा नेता के कार्यालय में घुसकर रंगदारी मांगा था।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि पुलिस को आरोपी के पास से दो सौ 62 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। बताया कि आरोपी पहले भी रंगदारी मांगने के आरोप में कई बार जेल जा चुका है और विभिन्न थानों में उसके ऊपर 17 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन

पूर्व मंत्री को दिया था गोली मारने की धमकी

चंदौली पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपी मनीष अरोड़ा ने स्वीकार किया कि उसने पूर्व में भी कई बड़े नेताओं से बड़े अपराधियों के नाम पर रंगदारी मांग चुका है। उसने वर्ष 2016 में वाराणसी के पूर्व मंत्री शकील अहमद बबलू को फोन करके 50 हजार के इनामी मनीष सिंह सोनू के नाम पर रंगदारी मांगा।

और नहीं देने पर एक घंटे के अंदर एके 47 से गोली मारने की धमकी दी थी लेकिन पुलिस के सक्रिय होने के चलते पूर्व मंत्री के आवास के कुछ दूर ही गिरफ्तार हो गया। इसके अलावा उसने 2017 में मऊ में बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और जिला पंचायत सदस्य मनोज राय से कुख्यात अपराधी सोनू सिंह के नाम पर पांच लाख की फिरौती मांगा था लेकिन इस बार भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें