फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: शेयर मार्केट के नाम पर बनारस से पूरे भारत में ठगी, बीएससी-बीए पास 29 गिरफ्तार, इनमें एक लड़की भी

Fri, 22 Aug 2025 11:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: शेयर मार्केट के नाम पर ठगी करने वाले 29 जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि सभी आरोपियों की न्यूनतम क्वॉलिफिकेशन बीएससी और बीए है।
विज्ञापन
बीएससी-बीए पास 29 जालसाज गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीमैट अकाउंट खुलवाने के नाम पर बनारस से पूरे भारत में शेयर मार्केट में फर्जी निवेश कराकर नुकसान दिखाने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 29 ठगों सदस्यों को सिगरा और चेतगंज से गिरफ्तार किया गया है। इन सभी की न्यूनतम क्वॉलिफिकेशन बीएससी और बीए है। इंजीनियरिंग के भी बैक ग्राउंड का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


बीते ढाई साल से बनारस में फल-फूल रहे ये अपराधी अपना दो-दो फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे और यहां बैठकर नकली नाम से बात कर खासकर दक्षिण, गुजरात और पश्चिमी राज्यों के लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पहले ये बड़ा रिटर्न दिखाकर शेयर बाजार में पैसे लगवाते थे, फिर नुकसान दिखाकर पैसे वापस नहीं करते थे। इस ठगी में एक लड़की भी शामिल थी। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में शिक्षक की हत्या: ईंट- रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट, अपार्टमेंट में पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ट्रैफिक लाइन स्थित नवीन सभागार में प्रेसवार्ता में डीसीपी सरवणन टी., एसीपी भेलूपुर ईशान सोनी और एसीपी चेतगंज विदुष सक्सेना ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। गिरफ्त में आए ठगों के पास से नेपाल का सिमकार्ड, 54 मोबाइल, नौ लैपटॉप, 15 क्रेडिट-डेबिट कार्ड, 31.33 लाख रुपये की ठगी का पैसा आदि बरामद किया गया है। 

वहीं सिगरा और लक्सा में बनाए फर्जी कॉल सेंटर को पुलिस ने सील कर दिया है। डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि एनसीसीआरपी पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत के आधार पर खुलासा हुआ है। ये साइबर अपराधी लोगों को कॉल करके उनको निवेश और शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का ऑफर देते थे। उन्हीं के पैसों से भारी लाभ लेते थे। फिर मार्केट में लॉस दिखा कर उनसे ठगी कर ली जाती थी। 

इसे भी पढ़ें; कॉलोनाइजर हत्याकांड: खुद की बसाई कॉलोनी में हुई महेंद्र की हत्या, एक मीटर दूर से बदमाशों ने मारी तीन गोलियां

सरवणन टी ने बताया कि ये लोग पिछले ढाई साल से फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। प्रथम दृष्टया तो ये पता चला था कि ये लोग डीमैट अकाउंट खुलवाने का काम करते हैं। लेकिन जांच के बाद पता चला कि कॉल सेंटर के हर कर्मचारी के दो-दो नाम थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें