फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Colonizer Murder Case: सारनाथ में छह साल पहले भी हुई थी हत्या, अब तक खुलासा नहीं; सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

Fri, 22 Aug 2025 10:23 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सारनाथ क्षेत्र में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के बाद अरिहंतनगर फेज-2 कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल है। इससे छह साल पहले हुई हत्या का खुलासा आज तक नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस व मृतक महेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ के कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के बाद अरिहंतनगर फेज-2 कॉलोनी के लोगों में डर का माहौल है। इससे छह साल पहले पहले बिट नंबर 1 में 27 अक्तूबर 2019 को भैसौड़ी गांव के रहने वाले कमलेश यादव को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कमलेश उस समय सराफा व्यापारी को लुटने से बचा रहे थे। इस हत्या का का खुलासा आज तक सारनाथ थाने की पुलिस नहीं कर पाई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अरिहंतनगर फेज-2 कॉलोनी में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया गया। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों को डर है कि कॉलोनी की प्लॉटिंग करने वाला ही सुरक्षित नहीं तो फिर उनका क्या होगा। ये भी कहा कि इस कॉलोनी में आज तक कोई हत्या या बड़ी मारपीट नहीं हुई। एक महीने पहले एक चोरी ही हुई थी। अरिहंतनगर कॉलोनी में ज्यादा लोग पुलिस, सेना और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े हैं। 2012 के आसपास ये कॉलोनी बनाई गई थी।

कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मिलनसार व्यक्ति थे, अदब से करते थे बात
एमबीए कर रहे कॉलोनी निवासी मनीष यादव ने कहा कि घर के बाहर हत्या कर दी गई, अब डर तो लाजमी है। महेंद्र गौतम काफी मिलनसार इंसान थे। कभी किसी से लड़ाई नहीं थी। कॉलोनी में काम करने वाले सूरज ने कहा कि वह बीते 15 साल से उनको जान रहा था। कभी इस कॉलोनी में अशांति जैसी चीज नहीं थी। वो अदब से बात करते थे।

इसे भी पढ़ें; UP: गर्लफ्रेंड से मिलने के बहाने मांगी बाइक, फिर दोस्तों के साथ मिलकर की थी लूट; मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए कॉलोनाइजर हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पिस्टल लहराते हुए पहुंचे घटनास्थल पर
कॉलोनी निवासी वकील राम ने बताया कि वो बदमाशों के पीछे बाइक से आ रहे थे। वारदात से पहले कॉलोनी में भी पिस्टल लहराते और धमकाते हुए बाइक चला रहे थे। डराया भी कि हट जा नहीं तो मार देंगे। तीनों हत्यारों में से एक नाटे कद का था, जो कि बीच में बैठा था। उसी ने सबसे पहले गोली दागी। काले रंग की पल्सर बाइक पर धूल जमी थी और नंबर प्लेट भी नहीं थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें