फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में भाग रहे थे बदमाश, पुलिस ने मुठभेड़ में चार को पकड़ा

Tue, 23 Jul 2019 02:37 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुलिस का वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को देर रात भदोही कस्बे में मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार बोलेरो सवार बदमाशों का क्राइम ब्रांच मोढ़ बाजार से ही पीछा कर रही थी। इस दौरान क्राइम ब्रांच के राधेश्याम और सचिन घायल हो गए। बताया जा रहा बोलेरो में भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ था लेकिन पुलिस ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने पकरी तिराहे से एक बोलेरो को लगभग 150 की रफ्तार से भदोही की ओर भागते देखा। पीछे-पीछे पुलिस की गाड़ी लगी हुई थी। बोलेरो सवार बदमाश स्टेशन रोड के निर्यात भवन के पास भीड़ में फंस गए तो वाहन निर्यात भवन में घुसा दी।

निर्यात भवन शापिंग कांप्लेक्स में बोलेरो के घुसने पर पुलिस ने राहत की सांस ली और कांप्लेक्स का गेट बंद कर वाहन के निकलने का इंतजार करने लगे। लेकिन बदमाशों ने बंद गेट में जोरदार टक्कर मारकर तोड़ कर वापस पकरी की ओर भागने लगे। इस दौरान बदमाशों की वाहन के नीचे आकर खालिद (16) गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि क्षतिग्रस्त गेट से क्राइम ब्रांच के राधेश्याम घायल हो गए।

विज्ञापन

गाड़ी के धक्के से टूटा गेट - फोटो : अमर उजाला
कांप्लेक्स के बाहर मौजूद लोगों ने बताया बदमाश वापस पकरी तिराहे की ओर भागने लगे तो होटल अर्सलान के पास सामने से पुलिस की वाहन देख कर घबरा गए और फायरिंग करने लगे। लेकिन उनके भागने का रास्ता बंद हो चुका था।

इसी उधेड़बुन में उन्होंने होटल के दाहिने जा रहे गली में अपनी वाहन घुसा दी जो आगे जाकर बंद हो जाती है। इसका फायदा उठाकर पुलिस ने बोलेरो को रोक किया और दोनो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दो बदमाशों को मोढ़ में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। भागे बाकी दो बदमाशों का मोड़ से ही पीछा कर रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद पब्लिक ने बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय स्टेशन रोड पर भारी भीड़ हो गई थी। लोगों ने बताया कि वाहन से पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाशों का क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की बोलेरो की चपेट में आए 16 वर्षीय खालिद पुत्र साबिर की हालत गंभीर है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए नगर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया।

घायल खालिद कोतवाली के पीछे चकदिवानगान का निवासी है। जिन लोगों ने हादसे को देखा उन्होंने बताया घायल खालिद उनकी वाहन में फंस गया था तब भी वे गाड़ी भगा रहे थे। घटना के बाद देर रात अस्पताल में काफी भीड़ जमा हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें