फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आंधी में टूटकर गिरा पोल और तार, तीन घंटे तक कटी रही बिजली

विज्ञापन
अखरी मे चुनार रोड़ पर पेड़ गिरने से बिजली पोल टूटा।
विज्ञापन
वाराणसी। आंधी की वजह से शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। कर्दमेश्वर महादेव मंदिर के पास नीम का पेड़ तार पर टूटकर गिर गया। उधर, लोहता के रामलीला मैदान, स्टेशन रोड और कोरौता-बखरिया मार्ग पर भी पेड़ टूटकर बिजली के खंभों पर गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

रामनगर में राजकीय संप्रेषण गृह के पास पेड़ गिरने से तार टूट गया। सबसे अधिक परेशानी कछवा रोड स्थित सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में रही। ठटरा उपकेंद्र के जेई सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि आंधी के चलते बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए थे, जिन्हें समय रहते ठीक करा लिया गया। अखरी में चुनार रोड पर भी पेड़ की डाली गिरने से पोल और तार टूट गए। सेवापुरी के हीरमपुर, बरेमा और गोसाईपुर में आंधी के दौरान पोल टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब तीन घंटे बाद किसी तरह आपूर्ति बहाल कराई गई। राजातालाब, रोहनिया सहित अन्य इलाकों में भी तार टूटने की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें