फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बंगलूरू-वाराणसी इंडिगो विमान लखनऊ डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते बुधवार को बंगलूरू से वाराणसी आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-6596 को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा। विमान के वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने से पहले मौसम अचानक खराब हो गया, जिसके कारण पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को लखनऊ भेजने का निर्णय लिया। विमान में कुल 73 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं। विमान ने लखनऊ एयरपोर्ट से दोबारा उड़ान भरी और रात करीब 8:20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड किया। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें