चांदपुर औद्योगिक आस्थान में तीन माह के अंदर पीएनजी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। एक सप्ताह के अंदर गेल काम भी शुरू कर देगा। बुधवार को गेल के वाराणसी क्षेत्र के सीनियर मैनेजर प्रवीण गौतम ने उद्यमियों के साथ बैठक की।
चांदपुर औद्योगिक आस्थान में 150 फै क्ट्रियां हैं, 50 में पीएनजी की आवश्यकता है। कई साल से उद्यमी मांग कर रहे थे। उद्योग विभाग से औद्योगिक आस्थान में 400 मीटर जमीन भी पानी टंकी के पास उपलब्ध कराई गई, लेकिन काम नहीं हुआ। बीते दिनों उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने यह मुद्दा उठाया। जिसके बाद गेल के अधिकारी सक्रिय हुए। प्रवीण गौतम ने उपलब्ध कराई गई जमीन देखी। फिर उद्यमियों के साथ बैठक भी की। राजेश भाटिया, मनीष कटारिया, पुरुषोत्तम लालवानी, ज्ञानेश्वर गुप्ता समेत 20 उद्यमियों ने कनेक्शन के लिए सहमति दी। सीनियर मैनेजर ने बताया कि एक सप्ताह में सिस्टम स्टॉल करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। तीन माह के अंदर पीएनजी की सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।