फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बिना हेलमेट के बाइक सवारों को लगाया गया तिलक, पहनाई गई माला, ट्रैफिक नियम समझाने का अनोखा अंदाज

Wed, 15 Feb 2023 02:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सुबह ए बनारस क्लब ने बुधवार को मैदागिन चौराहे पर दो पहिया वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा पर जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। बिना हेलमेट लगाए जा रहे वाहन चालकों को रोककर उनको तिलक लगाया गया और फिर माला पहनाई गई। साथ ही हेलमेट पहनाकर समझाया। 
विज्ञापन
ट्रैफिक नियम समझाने का अनोखा अंदाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में आज ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को हेलमेट बांटे गए। सुबह ए बनारस क्लब ने बुधवार को मैदागिन चौराहे पर दो पहिया वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा पर जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। बिना हेलमेट लगाए जा रहे वाहन चालकों को रोककर उनको तिलक लगाया गया और फिर माला पहनाई गई। साथ ही हेलमेट पहनाकर समझाया। 

विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, प्रदीप गुप्त, अनिल औऱ नंदकुमार टोपी वाले ने दो पहिया वाहन चालकों को तिलक लगाकर हेलमेट पहनाया। अपील की गई कि केवल चालान से बचने के लिए हेलमेट न पहनें बल्कि अपने जीवन की सुरक्षा को देखते हुए इसका उपयोग करें। इस दौरान वाहन चालकों को सिर पर चोट लगने से होने वाली मौतों के आंकड़ों की भी जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें