फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय ने अमर उजाला की खबरों को किया ट्वीट 

Wed, 19 Sep 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ट्वीट की गईं खबरें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय ने अमर उजाला की कई खबरों को ट्वीट किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक अन्य ट्विटर अकाउंट से भी खबरों को ट्वीट किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल पीएम मोदी सोमवार को दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आए थे। दौरे के दौरान पीएम ने पहले दिन यहां स्कूली बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।

पढ़ें : अमर उजाला की खबर पढ़कर खुश हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन


वहीं दूसरे दिन मंगलवार को पीएम ने बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में जनसभा की। अमर उजाला में जनसभा की लगी खबरों को पीएमओ और पीएम मोदी के एक अन्य ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है।

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर उजाला की एक खबर को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने अमर उजाला की खबर पढ़ने के बाद लिखा था कि उन्हें ये खबर पढ़कर बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को जो खबर अच्छी लगी थी वह बनारस में अगले वर्ष जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन से संबंधित थी। जब इस खबर को अमर उजाला अखबार ने प्राथमिकता देते हुए इसका पूरा ब्यौरा लिखा तो पीएम मोदी इसे पढ़कर खुश हो गए।
 

 

 

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें