फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit: काशी को 7000 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, नारी शक्ति महोत्सव में होंगे शामिल

Mon, 20 Apr 2026 10:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे हैं। यहां नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही वे काशीवासियों को 7000 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। 
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। 28 अप्रैल को बरेका में नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम होगा। इसके बाद वे काशी की प्रबुद्ध महिलाओं से बातचीत करेंगे। इसके पश्चात वे काशीवासियों को 7000 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री यहां से हरदोई के मल्लावां जाएंगे, जहां से गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


बाबतपुर से लेकर बरेका तक की सड़कों को पैचलेस करने का काम जिला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी को सौंपा है। बंगाल चुनाव का प्रचार थमने के बाद प्रधानमंत्री का आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान सिग्नेचर ब्रिज का शिलान्यास और लाट भैरव सेतु का लोकार्पण भी किया जाएगा। 

गंगा किनारे रामनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, अमृत 2.0 योजना के तहत नगर निगम के वरुणा पार, रामनगर और सूजाबाद सहित 18 वार्डों में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: झुलसाने लगी गर्मी, 44.2 डिग्री के साथ वाराणसी देश का 7वां सबसे गर्म शहर, चार दिन लू का अलर्ट
विज्ञापन


इसके अलावा 98 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम के नए सदन भवन का शिलान्यास भी प्रस्तावित है। इसके लिए नगर निगम द्वारा पुराने भवन को तोड़ा जा रहा है। गंजारी, रोपवे सहित कई बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें