फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो दुकानदारों के बीच मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के चकरा बाजार में शुक्रवार की शाम करीब छह बजे दुकानदार श्रीनिवास राजभर निवासी चकरा और बुद्धु राजभर निवासी डीही के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। श्रीनिवास राजभर ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान ही बुद्धु के पुत्र अजय ने उसके पर जलता हुआ तेल फेंक दिया, जिससे वह झुलस गया। दूसरे पक्ष के बुद्धू राजभर ने पड़ोसी दुकानदार श्रीनिवास राजभर पर बाइक छीनने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर श्रीनिवास राजभर निवासी चकरा और अजय राजभर निवासी डीही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें