फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम को मिले ये गिफ्ट: सीएम ने पीएम मोदी को दिया सॉफ्ट स्टोन जाली क्राफ्ट शेर, देखकर लोग बोले- 'मोदी-योगी शेर'

Tue, 19 Dec 2023 10:42 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सॉफ्ट स्टोन जाली क्राफ्ट के शिल्पी स्टेट अवार्ड से सम्मानित साहित्यनाका रामनगर निवासी बच्चा लाल मौर्या ने शेर बनाया है। जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि गढ़े गए शेर के अंदर शेर, जिसको गुजरात के गिर का शेर कहा गया है।
विज्ञापन
बरकी जनसभा में पहुचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगो का स्वागत करते मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरकी स्थित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीआई उत्पाद साफ्ट स्टोन जाली क्राफ्ट का शेर भेंट किया। साथ ही 3 राज्यों में जीत पर बधाई दी है।

सॉफ्ट स्टोन जाली क्राफ्ट के शिल्पी स्टेट अवार्ड से सम्मानित साहित्यनाका रामनगर निवासी बच्चा लाल मौर्या ने शेर बनाया है। जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि गढ़े गए शेर के अंदर शेर, जिसको गुजरात के गिर का शेर कहा गया है। हस्तशिल्पी बच्चा लाल ने इसे बनाकर जिला प्रशासन को सौंपा था। इस दौरान जन समूह ने यह नारा भी लगाया कि दो-दो शेर, शेर के अंदर शेर, मोदी-योगी शेर।

बच्च्चा लाल ने इस गिर के शेर को 15 दिन के निरंतर प्रयास से सिंगल स्टोन पर 12 इंच साइज में बनाया था और इस शेर के अंदर भी शेर के जाली की कटिंग के साथ बनाया था। बेस पर 9 शेर और भी बनाए गए थे, इस प्रकार कुल 11 शेर एक ही सिंगल स्टोन पर कार्विंग कर के मोमेंटो बनाया गया है। पूर्व में भी बच्चा लाल मौर्या के स्टोन जाली क्राफ्ट के नंदी को भी प्रधानमंत्री को काशी यात्रा पर भेंट किया था।

विज्ञापन


पीएम ने की हथकरघा बुनकर वसीम से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नमोघाट पर लगी प्रदर्शनी में जलालीपुरा के हथकरघा बुनकर वसीम अहमद के स्टाल पर पहुंचे। उन्होंने बनारसी साड़ी के बारे में पूछा। साड़ी का दाम भी पूछा। पीएम ने बनारसी साड़ी की कला की तारीफ की। वसीम अहमद ने प्रधानमंत्री से बनारस के बुनकरों के उत्थान की बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार बुनकरों के उत्थान और उनकी कला को आगे बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें